कैबिनेट मंत्री का बयान-मप्र में आएगा करोड़ों का निवेश, किसानों को मिलेगी 10 घंटे बिजली

कैबिनेट मंत्री का बयान-मप्र में आएगा करोड़ों का निवेश, किसानों को मिलेगी 10 घंटे बिजली

भोपाल।
सीएम की दावोस यात्रा को लेकर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ का दावोस दौरा बेहद सफल रहा है। हजारों करोड़ों का निवेश अब मप्र आएगा।दावोस में मप्र में निवेश को लेकर खास बातचीत हुई। वही शर्मा ने कहा कि किसानों को हर हाल में खेती के लिए 10 घण्टे बिजली मिलेगी। ऊर्जा मन्त्री प्रियव्रत सिंह ने बिजली कंपनियों को निर्देश दिए है।

आज मीडिया से चर्चा के दौरान शर्मा ने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं को किसी अन्य विभाग के कामों में नहीं लगाया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य माफ़िया पर अब सरकार की नजर है।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेतृत्व में सरकार तेजी से काम कर रही है। इस साल हमारी सरकार ट्वेन्टी ट्वेन्टी स्टाइल में है।

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल लालजी टंडन के भाषण पर पीसी शर्मा ने कहा कि राज्यपाल हमारे मुखिया है।उन्होंने मप्र में हो रहे विकास कार्यों पर संज्ञान लिया है। यह सरकार की सफलता के बारे में बताती है। वही शर्मा ने बताया कि होम डिलिवरी सर्विस शुरु की गई है।फूड प्रोडक्ट होम डिलिवरी मिलेंगे।464 प्रकार की सेवाए मिल रही हैं।26 जनवरी को चार अलग अलग विधा के लोगों को पद्मश्री दी गई उसका स्वागत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews