दो खूंखार कुत्ते, फिर भी घर में हुई लाखों रुपए की चोरी, चोरों ने इस तरकीब से दिया अंज़ाम

इतनी बड़ी घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गस्त पर सवाल उठ रहे हैं कालोनी के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, हालाँकि पुलिस ने उन्हें भरोसा दिया है कि जल्दी ही आरोपी पकड़े जायेंगे।
Theft in Bhopal

राजधानी भोपाल में बदमाशों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कैश और सोने के जेवर चोरी कर लिए और फरार हो गए, घटना की खास बात ये है कि जिस घर में चोरी हुई वहां दो खूंखार कुत्ते भी पाले हुए हैं लेकिन चोरों ने कुत्तों को शांत करने की एक तरकीब निकाली और घटना को अंजाम दिया, घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है और पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

मामला राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर स्थित सूरज नगर का है, बदमाशों ने यहाँ सीनियर एडवोकेट अखिलेश श्रीवास्तव के घर को उस समय निशाना बनाया जिस समय घर में कोई नहीं था, पूरा परिवार निजी काम से इंदौर गया हुआ था घर में केवल दो खूंखार पालतू कुत्ते थे।

कुत्तों का ध्यान भटकाने खिलाया मांस, फिर की चोरी 

चोरी की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कुछ बदमाश घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं उनकी आहट स्सुनकर घर में पाले कुत्तों में भौंकना शुरू किया तो बदमाशों में से एक ने गेट के नीचे से कुत्तों के लिए मांस फेंक दिया, कुत्ते मांस खाने में व्यस्त हो गए तो एक एक कर 8 नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर में कूद गए।

लाखों रुपये की चोरी कर बदमाश फरार 

मुंह को कवर किये बदमाशों के हाथों में तलवार, चाक़ू सहित और अन्य हथियार भी थे, रेकी कर घर में घुसे बदमाश निश्चिन्त होकर घर में घुसे और फिर उन्होंने घर में रखा करीब 18 लाख रुपये कैश और सोने के जेवर सहित अन्य सामान चुराया और बाहर खड़े लोडिंग वाहन में रखकर फरार हो गए।

पुलिस ने दिया भरोसा जल्दी पकड़े जायेंगे आरोपी 

घटना 26 दिसंबर की रात करीब पौने चार बजे की है, चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को घर में अगले दिन सुबह पहुंची नौकरानी ने दी , पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज ले लिया है और फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है, इधर इतनी बड़ी घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गस्त पर सवाल उठ रहे हैं कालोनी के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, हालाँकि पुलिस ने उन्हें भरोसा दिया है कि जल्दी ही आरोपी पकड़े जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews