केंद्र सरकार ने दी MP को सौगात, 3 बड़े प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

केंद्र सरकार ने दी MP को सौगात, 3 बड़े प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

MP News : आत्म-निर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण में प्रदेश को एक और उपलब्धि हासिल हुई है, केंद्र सरकार ने बीना के 3 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है इसके तहत बीना रिफायनरी में एथिलीन क्रेकर प्रोजेक्ट, डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल प्लांट और पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से मध्य प्रदेश में 3 बड़े प्रोजेक्ट्स स्थापित होंगे। केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश की बीना ऑयल रिफायनरी में एथिलीन क्रैकर प्रोजेक्ट, डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल प्लांट और एक पवन ऊर्जा संयंत्र को मंजूरी दी गई है। देश की 12 महारत्न कंपनियों में एक ऑयल पीएसयू (बीपीसीएल- भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड) की बोर्ड बैठक में 3 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

बताया गया है कि बीपीसीएल द्वारा बीना ऑयल रिफायनरी में लगभग 49 हजार करोड़ रुपये के निवेश से पेट्रो केमिकल उत्पाद एवं क्षमता विस्तारण का कार्य किया जायेगा। बीना में 489 करोड़ रुपये लागत की 50 मेगावॉट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना स्थापना होगी। नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन से ऊर्जा के परम्परागत स्त्रोतों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही एथिलीन क्रेकर परियोजना और डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल प्लांट की स्थापना की जायेगी। बीना में इस निवेश के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिसमें हजारों युवाओं को रोजगार के साथ प्रदेश आत्म-निर्भर की दिशा में अग्रसर होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews