
Central India Press Club की मध्यप्रदेश इकाई की कार्यकारिणी की प्रथम अहम बैठक रविवार को हिंदी मेल भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में क्लब के ट्रस्टी, सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून को मध्यप्रदेश में शीघ्र लागू करने की मांग पर जोर देते हुए सरकार को पत्र लिखने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
क्लब का आगामी एजेंडा
हस्तियों से बात सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के साथ, पत्रकारिता महोत्सव, सामाजिक उत्तरदायित्व, पत्रकारों के हित एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और सभी सदस्यों के विचारों को सुनकर आगामी एजेंडा में समाहित किया गया।
सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
राज्य स्तरीय मीडिया संवाद सम्मेलन, पत्रकार सुरक्षा कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान, कार्पोरेट सहयोग, और प्रदेश व्यापी सदस्यता विस्तार योजना को लेकर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकमत से Central India Press Club को एक आदर्श, सक्रिय और उत्तरदायी संस्था के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेश भाटिया ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों के सक्रिय सहयोग और सुझावों के लिए आभार प्रकट किया।
