
Chaiwala asked the BJP MLA for his dues : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले के इछावर से भाजपा विधायक करण सिंह वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर एक चाय वाले अपने 30 हजार बकाया वापिस लेने के लिए उन्हें घेर लिया। वो अपने पैसों का तकाज़ा कर रहा है और इस दौरान वहा मौजूद दूसरे लोगों ने भी विधायकजी को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
इछावर बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक सीहोर जिले के इछावर विधानसभा से भाजपा विधायक करण सिंह वर्मा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बरखेड़ी जा रहे थे। उसी समय बीच सड़क पर एक चाय वाले ने कुछ लोगों के साथ विधायक को घेर लिया। वो अपने चाय के बकाया 30 हजार रुपए मांग रहा था और इस दौरान विधायक को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई।बताया जा रहा है कि चाय वाले ने विधानसभा चुनाव के समय लोगों को चाय पिलाई थी जिसके 30 हजार रुपए उसे अब तक नहीं मिले। ऐसे में जैसे ही उसे विधायक की गाड़ी नजर आई, उसने कुछ लोगों के साथ उन्हें घेर लिया।
चार साल से नहीं दिए चाय वाले के पैसे
इस वीडियो में एक व्यक्ति कहते हुए सुनाई दे रहा है ‘ये विधायक साहब, ये पैसे नहीं दे रहे हैं। 4 साल हो गए हैं, ये चुनाव के बाद अब आए हैं। ये विधायक गरीब आदमी के चाय के पैसे नहीं दे रहे हैं और अब फिर चुनाव के समय ये आ गए हैं।’ इसके बाद चाय वाला उनसे बात करता दिख रहा है जिसमें वो विधायक से कह रहा है ‘आपने मुझसे कहा था बेटा तू चाय बना..जो भी दिक्कत आएगी मैं निपटूंगा। आपके पास मैं चार से पांच बार आया हूं। आपके घर आ चुका हूं।’ इसपर विधायक उसे पैसे देने का आश्वासन देते हैं और कहते हैं कि घर आ जाओ। चाय वाला कहता है कि मैं दो दिन बाद आपके घर आ जाऊंगा। ये तो नहीं पता कि अब तक चाय वाले को उसके पैसे मिले या नहीं, लेकिन ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”772751782″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

