मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विद्युत कंपनियों के 1060 कर्मचारियों को देंगे नियुक्ति-पत्र, ऊर्जा मंत्री ने की कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे, ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के परिजनों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है ।
CM Dr Mohan Yadav

Seoni Hawala Loot

मध्य प्रदेश की विद्युत् कंपनियों के लिए चयनित हुए 1 हजार से अधिक कर्मचारियों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल 26 अगस्त को नियुक्ति पत्र बाटेंगे, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज मंत्रालय में समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे रवीन्द्र भवन भोपाल में विद्युत कंपनियों के नवनियुक्त 1060 कार्मिकों को नियुक्त-पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में बिजली कंपनियों के लिए नवीन संगठनात्मक संरचना के तहत 51 हजार 711 नये स्थाई पदों की स्वीकृति के लिये मुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया जायेगा। ऊर्जा विभाग की विभिन्न बिजली कंपनियों में रिक्त पदों की परीक्षा के बाद कर्मचारियों का चयन किया गया है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दिए निर्देश 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को मंत्रालय में 26 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने कार्यक्रम आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इन विभिन्न पदों पर हुई हैं नियुक्तियां 

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि संकल्प-पत्र के आधार पर विभिन्न पदों पर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भर्ती की गई है। चयनित पदों में बिजली इंजीनिय़र, सिविल इंजीनियर, लेखाधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक, सहायक विधि अधिकारी, लाइन अटैंड़ेंट, सिक्य़ोरिटी ऑफिसर, पॉवर प्लांट फार्मासिस्ट, केमिस्ट, एएनएम, ट्रेसर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, रेडियोग्राफर, ईसीजी टैक्निशियन, पब्लिसिटी ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर आदि पद शामिल हैं।

कर्मचारियों के परिजनों को भी किया आमंत्रित 

भोपाल में होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश की विभिन्न बिजली कंपनियों की उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही विद्युत कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी कर्मचारी हितों और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर चर्चा भी की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews