मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की ट्रेन जबलपुर से अमृतसर के लिए हुई रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की ट्रेन जबलपुर से अमृतसर के लिए हुई रवाना

जबलपुर। कमलनाथ सरकार में आज पहली बार करीब साढ़े तीन सौ यात्री स्पेशल ट्रेन से अमृतसर के लिए रवाना हुए।मौका था मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का।स्पेशल ट्रेन को वित्त मंत्री तरुण भनोट ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर रवाना किया।इस दौरान विधायक विनय सक्सेना और कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव भी उपस्थित थे।साढ़े तीन सौ तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन आज बुधवार की सुबह जबलपुर से अमृतसर रवाना हुई।स्पेशल ट्रेन कल बुधवार 23 अक्टूबर को अमृतसर पहुंचेगी और शनिवार 25 अक्टूबर को वापस जबलपुर आएगी। वित्त मंत्री तरुण भनोत ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन से अमृतसर जा रहे तीर्थ यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया और उनकी सफल यात्रा के लिये शुभकामना दी। ट्रेन प्लेटफॉर्म क्रमांक छह से रवाना हुई । ट्रेन के रवाना होते वक्त पूरा रेलवे स्टेशन ढोल नगाड़ों   के साथ साथ  ” वाहे गुरु दी खालसा ,  वाहे गुरु दी फतेह ” के जयघोष से गूंज उठा इस मौके ढोल भी बजाए गए।इस मौके पर वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि ये कमलनाथ सरकार के एक और वचन पत्र का हिस्सा है जिसे हमने पूरा किया है।आने वाले समय मे हम देश के अन्य तीर्थ स्थान पर भी दर्शनार्थियों को भेजेंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews