
Bhopal MP Tourism Christmas Celebration : पूरी दुनिया के साथ ही मध्यप्रदेश में भी क्रिसमस मनाया गया, प्रदेश की राजधानी भोपाल में जहां गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुई वही शाम को लोगों ने अलग अलग जगहों पर इसे सेलिब्रेट किया, भोपाल में एमपी टुरिज़म ने भी इस पर्व के मौके पर रेल कोच रेस्तरां शान-ए-भोपाल में खास व्यवस्था की, देश ही नहीं बल्कि दुनिया के पहले इस रेल कोच रेस्टोरेंट में क्रिसमस के मौके पर जश्न मनाने और खाना खाने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
गौरतलब है कि वर्ष 2007 में एमपी टुरिज़म ने भोपाल निशातपुरा से इस रेल बोगी को खरीद कर इसे रेस्टोरेंट का आकार दिया था, इस रेल कोच को श्यामला हिल्स स्थित अशोका लेक व्यू होटल में स्थापित किया गया है। इस अप्रयुक्त ट्रेन बोगी को परिवर्तित करके, रेलवे प्लेटफॉर्म के वास्तविक दृश्यों और ध्वनियों की पृष्ठभूमि के साथ बनाया गया है। [dgv_vimeo_video id=”784386534″]
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटीडीसी) ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह विचार पेश किया था। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के मेनेजर संजीत बक्शी के अनुसार कोच भोजनालय को रोशनी और सिग्नल सहित रेलवे के सभी सामानों से सुसज्जित किया गया है। विशेष प्रभाव के लिए किसी रेलवे प्लेटफॉर्म की वास्तविक ध्वनियां बजाई जाती है। रेस्तरां खुला है या बंद है, यह बताने के लिए एक रेलवे सिग्नल लगाया गया है। इसकी अन्य विशेषताओं में कच्चा लोहा फर्नीचर, चांदी के कटलरी और क्रॉकरी, पुराने जमाने के स्ट्रीट लैंप, लालटेन और सिग्नल शामिल हैं जिनका उपयोग 1849 में ग्रेट इंडिया पेनिनसुलर रेलवे द्वारा किया गया था।

