CM का ऐलान, 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25 हजार देगी सरकार

CM का ऐलान, 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25 हजार देगी सरकार

भोपाल| मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 27 जुलाई (सोमवार) दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा| रिजल्ट जारी होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने छात्रों को लेकर बड़ी घोषणा की है| सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप (Laptop) प्रदाय करने की योजना पुनः प्रारंभ की जा रही है।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा-‘सरकार द्वारा प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदाय की योजना पुनः प्रारंभ की जा रही है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए ₹25 हज़ार की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा’।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं की मुख्य परीक्षा में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना का लाभ नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों प्रकार के विद्यार्थियों को मिलेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews