सीएम डॉ मोहन यादव की घोषणा, पैरालंपिक में MP का परचम लहराने वाले तीनों खिलाड़ियों को मिलेगी 1 करोड़ रुपये सम्मान निधि और सरकारी नौकरी

सीएम डॉ मोहन यादव ने घोषणा की कि पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले मध्य प्रदेश तीनों खिलाड़ी पूजा, प्राची और कपिल परमार को सरकार एक एक करोड़ रुपये सम्मान निधि देगी और सरकारी नौकरी देगी। 
Paralympic players honored

CM Dr. Mohan Yadav Announcement : ओलम्पिक से लेकर पैरालंपिक में इस बार मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने दुनिया के खेल मानचित्र पर मध्य प्रदेश का परचम लहराया है, पैरालंपिक में मप्र के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज इन तीनों पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें एक एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

सीएम डॉ मोहन यादव ने पैरालंपिक पदक विजेताओं का सम्मान किया   

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में वैश्विक पटल पर देश और मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी अपने अटूट अनुशासन, कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता के नित नए शिखर को स्पर्श करें, मां भारती को पदकों से गौरवभूषित करते रहें, यही शुभकामनाएं हैं।

पैरालंपिक पदक विजेता पूजा, प्राची और कपिल को एक एक करोड़ रुपये और नौकरी देगी सरकार  

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये बहुत ख़ुशी की बात है कि ओलम्पिक की तरह पैरालंपिक में भी हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जैसे हमने ओलम्पिक में मेडल विजेताओं को एक करोड़ रुपये और नौकरी देने की घोषणा की थी वैसे ही पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले मध्य प्रदेश तीनों खिलाड़ी पूजा, प्राची और कपिल परमार को सरकार एक एक करोड़ रुपये सम्मान निधि देगी और सरकारी नौकरी देगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews