सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा PM Modi के सपनों के भारत को बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश कदम से कदम मिलाकर चल रहा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के भारत और वर्ष 2047 तक के रोडमैप में विशेष योगदान देते हुए मध्य प्रदेश कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।
CM Dr Mohan Yadav 16th Finance Commission meeting

16th Finance Commission meeting Bhopal: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में आयोजित16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुए, उन्होंने कहा बैठक में विस्तार से चर्चा हुई है, सभी विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी आयोग के सामने दी गई है, उन्होंने कहा आयोग ने प्रदेश की तारीफ की है, मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के सपनों के भारत और वर्ष 2047 तक के रोडमैप में विशेष योगदान देते हुए मध्य प्रदेश कदम से कदम मिलाकर चल रहा है

राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आज 16वें वित्त आयोग की बैठक आयोजित की गई बैठक में आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,  उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित कैबिनेट के मंत्रीगण और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, बैठक में दीर्घकालिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भावी वित्तीय आवश्यकताओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

आयोग ने MP की तैयारियों औ र्नावाचारों की तारीफ की 

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक विस्तार से हुई जिसमें अलग अलग विभागों के पीएस ने हमारी सरकार के माध्यम से किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया आयोग अध्यक्ष और सदस्यों ने सुनने के बाद मध्य प्रदेश की तैयारियों  और नवाचारों की तारीफ की, हमने कई सुझाव दिए है और मांग भी की है उम्मीद है आयोग हमारे सुझावों औ र्मंगों पर ध्यान देगा।

सरकार की तरफ से आयोग को सौंपी मेमोरेंडम की कॉपी

16वें वित्त आयोग की बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया एवं समस्त सदस्यों को राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और  मुख्य सचिव  अनुराग जैन के साथ मेमोरेंडम की कॉपी प्रदान की।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews