सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा ‘MP में अंगदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, परिजनों को आयुष्मान कार्ड’

मुख्यमंत्री ने भोपाल AIIMS में मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट के मरीज दिनेश मालवीय से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में अंग प्रत्यारोपण के लिए विशेष संस्थान स्थापित करने और सभी मेडिकल कॉलेजों में इसकी सुविधा बढ़ाने की बात कही। साथ ही कहा कि अंगदान करने वालों के परिवारों को राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित किया जाएगा।
GIS मध्यप्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने की दिशा में एक अभिनव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

CM Dr. Mohan Yadav big Announcement : सीएम डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि देहदान करने वाले व्यक्ति का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी के साथ अंगदान करने वाले व्यक्ति के परिवार को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज भोपाल के एम्स पहुंचे और मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट के माध्यम से नया जीवन पाने वाले मरीज दिनेश मालवीय से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

मुख्यमंत्री ने दिनेश मालवीय से उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘आनंद की बात है कि वह स्वस्थ है उन्हें कल डिस्चार्ज भी कर दिया जायेगा। मैं बाबा महाकाल से उनके शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।’

सीएम मोहन यादव ने दिनेश मालवीय का हालचाल जाना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज AIIMS भोपाल पहुंचकर दिनेश मालवीय से मुलाकात की और सफल हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ उन्होंने AIIMS के चिकित्सकों की टीम को भी इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ब्रेन डेड घोषित सागर जिले के बलिराम कुशवाहा के परिवारजनों ने अंगदान का निर्णय लिया था। उनके हार्ट को “पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा” के माध्यम से जबलपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर AIIMS भोपाल लाया गया और मध्यप्रदेश में पहली बार हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया।

अंगदान करने वालों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम डॉ मोहन यादव ने घोषणा की कि  देहदान करने वाले व्यक्ति का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने अन्य घोषणाएं करते हुए कहा कि ‘मध्यप्रदेश में अंग प्रत्यारोपण से संबंधित राज्यस्तरीय संस्थान की स्थापना होगी। अंगदान करने वाले व्यक्ति के परिवार को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा। अंगदान करने वाले व्यक्तियों के परिवार को राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित किया जाएगा। और प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में अंगदान व अंग प्रत्यारोपण की सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।’

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1888881073897209960

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews