महिला बाइकर्स ने लगाया नारा “देश के दिल में हम सेफ हैं”, सीएम डॉ मोहन यादव ने “क्वींस ऑन द व्हील्स” को किया रवाना

सीएम ने कहा मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का उद्देश्य ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजनों के माध्यम से प्रदेश को एक सुरक्षित, रोमांचक और विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
CM Dr Mohan Yadav flagged off the Queens on the Wheels

CM Dr Mohan Yadav flagged off the Queens on the Wheels

देश के अलग अलग सात राज्यों से आई 25 महिला बाइकर्स की टीम “क्वींस ऑन द व्हील्स” को आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरी झंडी दिखकर रवाना किया,  ये महिला बाइकर्स भोपाल से खजुराहो की 1,400 किमी लंबी बाइक ट्रेल सात दिन में पूरा करेंगी।

‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के पिछले दो संस्करणों की सफलता के बाद आज तीसरा संस्करण शुरू हुआ, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिला बाइकर्स से बात की, उन्हका उद्देश्य जाना और उनका हौसला बढ़ाया, सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल 8 मार्च को महिला दिवस है उसके पूर्व हमारे मध्य प्रदेश में 25 महिला बाइक राइडर्स 7 दिन की यात्रा पर निकलीं हैं।

ये बाइकर्स हमारे राज्य की खूबसूरती को जानेंगी, और दुनिया को ये संदेश देंगी कि मध्य प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं, उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में प्राकृतिक खूबसूरती है और बेटियों के प्रति सम्मान का वातावरण है, ये सब जानने और देखने का अवसर भी इन्हें मिलेगा।

भोपाल से खजुराहो तक की यात्रा पर निकलीं महिला बाइकर्स 

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग से आयोजित बाइक ट्रेल में शामिल देशभर से आईं 25 महिला सुपरबाइकर्स इस अनूठी यात्रा के माध्यम से भोपाल से खजुराहो तक प्रदेश के विविध पर्यटन स्थलों का अनुभव करेंगी और उन्हें देश-दुनिया तक पहुंचाने में सहभागी बनेंगी।

7 दिन की बाइक ट्रेल का समापन 13 मार्च को भोपाल में होगा 

भोपाल से शुरू होकर यह 7-दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो से होते वापस भोपाल में 13 मार्च को समाप्त होगी। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के इस कदम से राज्य की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को प्रमुखता देगा, साथ ही मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित और समृद्धिशाली पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह अभियान कम-ज्ञात स्थलों का प्रचार करेगा, रूरल टूरिज्म सर्किट्स को मजबूत करने और राज्य भर में रिस्पॉन्सिबल ट्रैवल को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बनेगा।

भाजपा किसानों से किये सभी वादे पूरा करेगी  

मीडिया के अन्य सव्लों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हमने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है, इसमें हम किसानों के लिए सब कुछ करेंगे, उन्होंने कहा कि गेहूं की एमएसपी 2585 भारत सरकार ने घोषित की है उस पर 40 रुपये प्रति क्विन्तक बोनस हम देंगे हमारा कमिटमेंट पक्का है, हमने अपने मेनिफेस्टो में कहा था कि 5 साल में 2700 रुपये क्विंटल गेहूं का दाम देंगे, हम 2625 तक पहुंच चुके हैं 2700 की जो घोषणा की है उससे बाहर जाने का काम करेंगे। सीएम ने कहा भाजपा के प्रति जनता का प्रेम और उत्साह है, कांग्रेस ने 55 साल की सरकार में कुछ भी नहीं किया, सिंचाई का रकबा भी भाजपा ने बढ़ाने का काम किया है, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रंग पंचमी की भी बधाई दी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews