सीएम डॉ. मोहन यादव आज हैदराबाद में उद्योगपतियों और निवेशकों से करेंगे संवाद, बायोटेक, मैन्युफैक्चरिंग, एमएसएमई सहित कई क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए निवेशकों के साथ वन टू वन बातचीत करेंगे। ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में बायोटेक, मैन्युफैक्चरिंग, ईएसडीएम और एमएसएमई जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं पर चर्चा होगी। इस दौरे का उद्देश्य दक्षिण भारत के उद्योग जगत के साथ दीर्घकालिक साझेदारी मजबूत करना और मध्यप्रदेश को प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
CM Dr. Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हैदराबाद में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ उच्च-स्तरीय संवाद करेंगे। होटल द लीला पैलेस में आयोजित ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश’ सत्र में बायोटेक क्षेत्र पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल मीटिंग भी होगी। इस आयोजन का उद्देश्य मध्यप्रदेश को देश का अगला सबसे बड़ा निवेश गंतव्य बनाना है।

हैदराबाद देश का सबसे बड़ा आईटी हब होने के साथ-साथ फार्मा-बायोटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम), नवीकरणीय ऊर्जा, इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष एवं रक्षा उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर का केंद्र है। इन सभी क्षेत्रों के दिग्गज उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश के तेज़ी से उभरते अवसरों से जोड़ने के लिए यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री हैदराबाद दौरे पर, उद्योगपतियों निवेशकों से करेंगे संवाद

सीएम डॉ मोहन यादव हैदराबाद में पहले ग्रीनको ग्रुप के मुख्यालय का दौरा करेंगे। इसके बाद ग्रीनको समूह के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश और संभावित सहयोग पर चर्चा होगी। दोपहर में द लीला पैलेस में मुख्य सत्र के दौरान डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे और प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, तेज़ गति से विकसित हो रहे औद्योगिक कॉरिडोर, प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन लॉजिस्टिक्स पार्क, एकल खिड़की प्रणाली, पारदर्शी एवं सरल निवेश प्रक्रिया तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए शुरू की गई विशेष प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे।

बायोटेक क्षेत्र के लिए होगी राउंड टेबल मीटिंग

इस सत्र में बायोटेक क्षेत्र के लिए अलग से राउंड टेबल मीटिंग भी रखी गई है जिसमें नवाचार आधारित उद्योगों और रिसर्च आधारित परियोजनाओं के लिए मध्यप्रदेश में बन रहे अनुकूल स्थितियों पर विस्तृत चर्चा होगी। सत्र के बाद मुख्यमंत्री उद्योगपतियों के साथ वन टू वन बैठक करेंगे। इस दौरे से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेज़ी से उभरते निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित हो रहा है। हमारा संकल्प है कि जो भी कंपनी प्रदेश में निवेश करे या अपनी मौजूदा इकाई का विस्तार करे उसे राज्य सरकार पूरा सहयोग, मार्गदर्शन और हर आवश्यक सुविधा तुरंत मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद दौरा दक्षिण भारत के उद्योग जगत के साथ दीर्घकालिक और मजबूत साझेदारी की नई शुरुआत है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews