90 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, सीएम डॉ मोहन यादव ने ‘समाधान योजना 2025-26’ का किया शुभारंभ

सीएम ने कहा प्रदेश सरकार विकास मॉडल के आधार पर लगातार कार्य कर रही है। साथ ही वर्ष 2030 तक प्रदेश में ऊर्जा खपत नवीकरणीय ऊर्जा से करने की दिशा में भी हम आगे बढ़ रहे हैं।
Energy Department's Samadhaan Yojana 2025-26

मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए ये अच्छी खबर है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ऊर्जा विभाग की ‘समाधान योजना 2025-26’ का शुभारंभ किया, कार्यक्रम का आयोजन एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल में किया गया, इस योजना का लाभ 90 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा, सरकार इसमें 3000 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ़ करेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवीन कार्यालय प्रकाश भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा समाधान योजना 2025-26 के माध्यम से बिजली बिल बकायादारों के लिए भुगतान विकल्प में एकमुश्त भुगतान पर अधिकतम छूट और 6 किश्तों में भुगतान की आसान सुविधा रहेगी। इस योजना में विभाग 3000 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ़ करेगा, उन्होंने कहा नया भवन प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में जनकल्याण, पारदर्शिता और सुशासन का प्रतीक बनेगा। मध्यप्रदेश सरकार निरंतर ऊर्जा क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सभी तरह के उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ  

मुख्यमंत्री ने कहा ऊर्जा विभाग ने इस योजना का लाभ सभी उपभोक्ताओं को देने का फैसला लिया है इसके लिए विभाग और ऊर्जा मंत्री बधाई के पात्र है, उन्होंने बताया कि ‘समाधान योजना 2025-26’ का लाभ घरेलू, कृषि औद्योगिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा, इसमें 90 लाख उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा ये योजना उन उपभोक्ताओं को बहुत मदद करेगी जो आर्थिक तंगी या फिर किसी अन्य मजबूरी के कारण बिल का भुगतान नहीं कर पाए।

सबसे सस्ती बिजली MP में 

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की ऊर्जा नीति की तारीफ करते हुए कहा कि हमें ख़ुशी है हम देश में सबसे सस्ती बिजली दे रहे हैं, उन्होंने कहा इस नीति के आधार पर ऊर्जा विभाग सबके लिए रोशनी और सबके लिए प्रगति की भावना के आधार पर कार्य कर रहा है, सीएम ने कहा हमें प्रसन्नता है कि नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हमारी सरकार ने विशेष योजनाएं बनाई हैं। Solar, Wind और परंपरागत बिजली, तीनों पर ठोस योजना के साथ कार्य हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”1133050224″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews