सीएम डॉ मोहन यादव बोले- प्रदेश को Textile Hub बनाएंगे, विभिन्न कंपनियों के साथ हुए एमओयू

बैठक में पीएम मित्रा पार्क सहित राज्य की अत्याधुनिक औद्योगिक अवसंरचना, कुशल श्रमशक्ति और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।
सीएम डॉ मोहन यादव बोले- प्रदेश को Textile Hub बनाएंगे, विभिन्न कंपनियों के साथ हुए एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में देश और दुनिया के 15 से अधिक शीर्ष अपैरल एवं टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रतिनिधियों एवं उद्योगपतियों से राउंड टेबल मीटिंग की, मुख्यमंत्री ने संवाद करते हुए प्रदेश में उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की, इस दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ MoU हस्ताक्षर हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा हम Made in MP – Wear Across the World के विजन को साकार करेंगे और प्रदेश को Textile Hub बनाएंगे। उन्होंने कहा हमारे यहाँ प्राकृतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है, इसके अलावा सरकार की उद्योग नीतियाँ  निवेश फ्रेंडली है जिसका यहाँ आने वाले निवेशकों को लाभ मिलता है।

बीएसएल एसोसियेशन की राउंड टेबल मीट 

सीएम ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष को रोजगार उद्योग वर्ष के रूप में मना रही है,  इसी क्रम में टेक्सटाइल क्षेत्र में खरीदारों का वस्त्र निर्माताओं का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका आयोजन बीएसएल (ब्रांड एंड सोर्सिंग लीडर्स ) एसोसियेशन ने किया।

जैविक कपास के उत्पादन को बढ़ाने पर विशेष चर्चा 

उन्होंने बताया कि हमने एक राउंड टेबल मीटिंग की जिसमें एसोसियेशन के प्रतिनिधि, हमारे विभागों के अधिकारी, वस्त्र उद्योग सेक्टर के प्रतिनिधि शामिल हुए , सीएम ने कहा जैविक कपास के उत्पादन को कैसे बढ़ाएं? किसानों की आय कैसे बढ़े? वस्त्र उद्योग कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों को लाभ दिलाने पर चर्चा हुई साथ ही कई कपनियों से एमओयू भी साइन हुए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews