सीएम डॉ मोहन यादव बोले- ‘होम स्टे’ से रोजगार सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, पर्यटन स्थलों के लिए शीघ्र ही शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण पर्यटन पर केंद्रित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भोपाल में आयोजित "ग्रामीण रंग, पर्यटन संग" कार्यक्रम में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों के कला कौशल की सराहना की।
'Rural colours with tourism' Dr. CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ‘ग्रामीण रंग-पर्यटन संग’ कार्यक्रम में शमिल हुए, उन्होंने इस मौके पर पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश की रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन वेबसाइट का ई-शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते होम स्टे प्रचलन की तारीफ करते हुए कहा कि अतिथि देवो भवः आदिकाल से सनातन संस्कृति का भाव रहा है और मध्य प्रदेश, ग्रामीण परिवेश में ‘होम स्टे पर्यटन’ के माध्यम से इस पवित्र परंपरा को चरितार्थ कर रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन से स्वरोजगार की ओर अग्रसर ग्रामीण मध्यप्रदेश में  होम स्टे से रोजगार सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने  ‘ग्रामीण रंग पर्यटन संग’ कार्यक्रम में ग्रामीण पर्यटन परियोजना को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं के साथ MoU हस्तांतरित तथा पर्यटन क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पुरस्कृत किया।

पर्यटकों की संख्या में 526% की वृद्धि हर्ष, आनंद और गौरव का विषय

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा मध्य प्रदेश की ये पुण्य धरा पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। 2020 की तुलना में 2024 में यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में 526% की वृद्धि हम सभी के लिए हर्ष, आनंद और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा  सभी को आमंत्रण है, प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धता और अद्भुत वन्य सम्पदा से परिपूर्ण मध्यप्रदेश में अवश्य पधारें।

कांग्रेस पर किया पलटवार 

कांग्रेस द्वारा भीमराव अम्बेडकर को लेकर की जा रही बातों और ग्वालियर हाईकोर्ट में मूर्ति विवाद पर 25 जून को उपवास की घोषणा  पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं वो अपनी जमीन तलाश रही है , जिस कांग्रेस ने हमेशा भीमराव अम्बेडकर के साथ अन्याय किया, उन्हें चुनाव हारने का पाप किया उस समय के प्रधानमंत्री ने उनकी योग्यता के हिसाब से मंत्रालय भी नहीं दिया, कांग्रेस ने अम्बेडकर  जी को जीते जी सम्मान नहीं दिया और उन्हें मरने के बाद भी दाह संस्कार के लिए दिल्ली में जगह नहीं दी , कांग्रेस क्या बात करेगी, भारत रत्न अटल बिहैर वाजपेयी ने बाबा साहब जन्म स्थान महू में उनका स्मारक बनाने की आधारशिला रखी आज वो तीर्थ बना है, पीएम मोदी ने अम्बेडकर से पांचों स्थानों से पांच तीर्थ बनाया, भाजपा अम्बेडकर के आदर रखती है उनके दर्शन के आधार पर सामाजिक समरसता की बात करती है।

[dgv_vimeo_video id=”1094347325″]

[dgv_vimeo_video id=”1094347513″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews