सीएम डॉ. मोहन यादव आज ओरछा में रखेंगे श्री रामराजा लोक द्वितीय चरण की आधारशिला, 257 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, 74 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री यहां लोक निर्माण, पर्यटन, उच्च शिक्षा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों के पांच प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं से ओरछा और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
CM Dr Mohan Yadav

CM Dr Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ओरछा में श्री रामराजा लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वे 257 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और 74 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

वे इस दौरान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगे और फिर जुझार सिंह महल का भ्रमण कर श्री रामराजा लोक फेस-1 के निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद सीएम श्री रामराजा वृद्धाश्रम में वहां के निवासियों के साथ भोजन करेंगे। ओरछा में हो रहे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

मुख्यमंत्री करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

सीएम मोहन यादव श्री रामराजा लोक परियोजना के प्रथम चरण के तहत किए गए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें 103 दुकानों और प्लाजा का निर्माण, राय प्रवीण महल गार्डन का संरक्षण, विकास और इल्यूमिनेशन, लक्ष्मी मंदिर में बाउंड्री वाल निर्माण, लक्ष्मी मंदिर और राजा महल का इल्यूमिनेशन, कटीला दरवाजा से जहांगीर महल तक पाथवे और हेरिटेज पोल स्थापना सहित लक्ष्मी मंदिर और जहांगीर मंदिर के लैंडस्केपिंग कार्य शामिल हैं। इसी के साथ 74 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से तैयार अन्य निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे।

ओरछा के विकास के लिए द्वितीय चरण के विकास कार्य प्रारंभ होंगे

मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय स्कूल असाटी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोराखास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम, 50 सीटर अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास भवन शक्तिभैरो और उप तहसील (टप्पा) तरीचरकलां शामिल हैं। इसी के साथ जिले की कई ग्रामीण सड़कों चचावली पठाराम मार्ग (6 किमी), असाटी–देवेन्द्रपुरा मार्ग (4.20 किमी), लगी बरिया चिकटा से चौमों मार्ग (3.40 किमी), सिमरा जेरौन मुख्य मार्ग से मिलावन खिरक तक मार्ग (3 किमी) और देवेन्द्रपुरा से गिदखिनी मार्ग (2.10 किमी) का लोकार्पण भी करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews