सोयाबीन किसानों के लिए अच्छी खबर, 29 जनवरी को सीएम डॉ मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे भावांतर योजना की चौथी किस्त

अब तक प्रदेश के कुल 7 लाख 10 हजार किसानों को 1492 करोड़ रुपए की भावांतर राशि का भुगतान किया जा चुका है।
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सोयाबीन किसानों को भावांतर योजना की राशि का लगातार वितरण कर रहे हिं अभी तक तीन क़िस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकीं है अब चौथी क़िस्त 29 जनवरी को ट्रांसफर की जाएगी, कार्यक्रम का आयोजन मंदसौर में होगा।

1.17 लाख किसानों के खातों में पहुंचेगी राशि 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 29 जनवरी को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में आयोजित सोयाबीन भावांतर राशि भुगतान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में चौथी किस्त के रूप में प्रदेश के एक लाख 17 हजार किसानों को लगभग 200 करोड़ की भावांतर राशि का भुगतान करेंगे। यह राशि उन किसानों को भुगतान की जाएगी, जिन्होंने 20 दिसंबर 2025 से योजना समाप्ति तक सोयाबीन का विक्रय किया है। अब तक प्रदेश के कुल 7 लाख 10 हजार किसानों को 1492 करोड़ रुपए की भावांतर राशि का भुगतान किया जा चुका है।

मल्हारगढ़ को देंगे विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में 69.50 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 51.91 करोड़ रुपए की लागत से मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर स्थित मल्हारगढ़ 4-लेन फ्लाई-ओवर का भूमि-पूजन, 5.53 करोड़ रुपए की लागत से पिपलिया मंडी समपार रेलवे अंडर ब्रिज का भूमि-पूजन एवं 2.06 करोड़ रुपए की लागत से मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में यातायात सुविधा सुदृढ़ होगी तथा आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews