धनतेरस पर सीएम डॉ मोहन यादव ने आपदा प्रभावित किसानों के खातों में ट्रांसफर की 118 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस के नेता सोयाबीन की बात करने आते हैं, लेकिन गेहूं का बोरा उठा लाते हैं, इन्‍हें तो सोयाबीन और गेहूं का फर्क तक नहीं पता। कांग्रेस के लोगों का दिमाग दिवालिया हो गया है।
CM Dr Mohan Yadav Sehore on Dhanteras

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सीहोर के बिलकिसगंज (झागरिया) में आयोजित कार्यक्रम में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में 118.41 करोड़ रुपये से अधिक राशि को सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई उत्पादों की प्रदर्शनी को भी देखा।

डॉ मोहन यादव ने कहा धन तेरस के अवसर पर किसानों की चिंता हमारी सरकार ने की और आपका प्रेम और विशाल संख्या देखकर मन गदगद हो गया है, उन्होंने कहा पीएम मोदी के शासन में आपको किसान सम्मान निधि मिलती है मुख्यमंत्री ने कहा ये सिर्फ पैसा नहीं है बल्कि ये मेहनतकश किसानों का सम्मान करने का तरीका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का।

ये तो राहत राशि है अभी तो बीमा की राशि शेष है 

सीमा पर जवान खेत में किसान, दोनों अपने अपने तरीके से देश की सेवा कर रहे हैं किसान भूखे को अन्न देने के लिए सूरज से आँख मिलाकर, पसीने बहाकर खेत को हराभरा करता है जिससे सबको जीवन मिले, उन्होंने कहा आज पीएम के आशीर्वाद से 118 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आपके खातों में पहुंच रही है, ये तो राहत राशि है अभी तो बीमा की राशि बाकी है।

सीएम ने किसानों के खातों में ट्रांसफर की 118 करोड़ से अधिक की राशि 

मोहन यादव ने कहा मैं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 2 लाख 6 हजार से ज्यादा किसानों के खातों में 118 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर कर रहा हूँ, उन्होंने कहा अन्नदाता का सशक्तिकरण, मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प है मुख्यमंत्री ने कहा अब हम कोदो-कुटकी भी हम खरीद रहे हैं, सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना लागू की है।

मध्य प्रदेश का किसान अब ऊर्जादाता भी बनेगा

मुख्यमंत्री ने कहा अभी एक किसान ने मुझसे कहा कि 15 घंटे बिजली दे सरकार, अरे हम तो 24 घंटे देने वाले हैं उन्होंने बताया कि अब बिजली का बिल जीरो आयेगा हमने कहा है अब बिजली भी आप अपने घर में बनाओ, मुख्यमंत्री ने कहा अब किसान ऊर्जादाता भी बनेगा, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को 90 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। इससे किसान बिजली खुद पैदा कर अपने खेतों को सिंचित कर पाएंगे। यानि अब सोलर पंप खरीदने के लिए किसान को सिर्फ 10 प्रतिशत राशि देनी होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews