राकेश पर नाथ का पलटवार- ”क्या आपने हिन्दू धर्म की एजेंसी ले रखी है”

राकेश पर नाथ का पलटवार- ”क्या आपने हिन्दू धर्म की एजेंसी ले रखी है”

भोपाल।
हनुमान चालीसा पाठ वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के बयान पर सीएम कमलनाथ ने पलटवार
किया है। सीएम ने कहा कि राकेश सिंह के बारे मैं कोई टिप्पणी नहीं करता, उनका मुंह पहले चलता है दिमाग बाद में ।क्या उन्होंने एजेंसी ले रखी है हिन्दू धर्म की, क्योंकि वह राजनीतिक उपयोग करना चाहते हैं।

आज मीडिया से चर्चा करते हुए नाथ ने कहा कि हम सब धर्म प्रेमी हैं, पता नहीं भारतीय जनता पार्टी के लोगों के पेट में दर्द क्यों होता है। मंदिर जाते हैं, धार्मिक आस्था के प्रति कुछ कहते हैं उनके पेट पर दर्द होता है। क्या उन्होंने एजेंसी ले रखी है हिन्दू धर्म की, क्योंकि वह राजनीतिक उपयोग करना चाहते हैं।वे धर्म का राजनीतिक उपयोग करना चाहते हैं।हम राजनीति और धर्म को एक साथ नहीं जोड़ते।

दरअसल, आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार भोपाल में हनुमान चालीसा का सवा करोड़ जाप कराने जा रही है। इसमें सीएम कमलनाथ खुद मौजूद रहेंगे, जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा था कि कांग्रेस को ये भ्रम है, उसे लगता है कि देश की बहुसंख्यक आबादी को वो हनुमान चालीसा या इस तरह के किसी पाठ से वो खुश कर लेंगे तो तो वो गफलत में हैं। ये सिर्फ जनता को भ्रमित करने वाला आयोजन है। ऐसा कोई भी कर्मकांड करने की देश में सभी को आजादी है, वो भी ये कर रहे हैं। इसकी उनको स्वतंत्रता है,लेकिन इससे देश का एक बड़ा वर्ग भ्रमित होने वाली नहीं है।जिस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पलटवार किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews