सरकार का एक साल पूरा होने पर विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे सीएम कमलनाथ

सरकार का एक साल पूरा होने पर विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे सीएम कमलनाथ

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ 17  दिसंबर को एक साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। इस दिन वे अपनी सरकार की उपब्धियां गिनाएंगे साथ ही अगले चार साल का विजन डॉक्यूमेंट भी जनता के सामने पेश करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को मिंटो हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह समेत अन्य कांग्रेस के नेता शामिल हो रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री बताएंगे कि उन्होंने एक साल में क्या किया है और अगले चार साल में सरकार क्या करने जा रही है। 

विजन डॉक्यूमेंट में प्रदेश के सभी विभागों की प्राथमिकता को शामिल किया गया है। इसमें कांग्रेस के वचन पत्र को प्राथमिकता में रखा गया है। बताया जा रहा है कि विभागों ने पहले जिस तरह विजन डॉक्यूमेंट बनते आए हैं, उसी हिसाब से प्रस्ताव भेज दिए थे, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उसे खारिज कर दिया। 

उन्होंने सभी विभागों से कहा है कि डॉक्यूमेंट में विजन नजर आना चाहिए कि आखिर वे पांच साल में कहां पहुंचना चाहते हैं और उससे क्या बदलाव आएगा। इसके अलावा सामाजिक न्याय विभाग का इंदिरा गांधी समाज सेवा सम्मान कार्यक्रम भी होगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews