Ladli Behna Yojana : 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को तोहफा, खाते में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर, 21 साल वाली बहनें भी पात्र, 25 जुलाई से आवेदन

Ladli Behna Yojana :  1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को तोहफा, खाते में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर, 21 साल वाली बहनें भी पात्र, 25 जुलाई से आवेदन

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज सावन के पहले सोमवार पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ लाभार्थियों महिलाओं को तोहफा दिया है। सीएम शिवराज ने योजना की दूसरी किस्त के 1000-1000 रुपए जारी कर दिए है।इस दौरान सीएम ने ऐलान किया कि लाड़ली बहना योजना के आवेदन 25 जुलाई से शुरू होंगे जिसमे 21 साल से अधिक उम्र की विवाहित बहनों के आवेदन भरे जाएंगे।।
इस दौरान लाड़ली बहना सेना को शपथ भी दिलाई गई। 21 साल की बहनों और जिन घरों में ट्रैक्टर है उन परिवारों की महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

सीएम बोले- 10 तारीख का दिन MP के इतिहास में अमर

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी बहनों, 10 तारीख का दिन मध्‍यप्रदेश के इतिहास में अमर हो गया है। 10 तारीख यानी बहनों के सम्‍मान, स्‍वाभिमान और स्‍वावलंबन का दिन। यह केवल कागज के एक टुकड़े पर लिखी हुई शपथ नहीं है, हमारा संकल्‍प है।मेरी बहनों, आपने अपने भाई पर जो स्‍नेह, आत्‍मीयता और प्रेम की वर्षा की है, उसके लिए मैं शीश झुकाकर आपको प्रणाम करता हूं।यह राशि अभी 1000 हजार है, धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाई जाएगी और राशि 3000 रुपये प्रति माह तक पहुंचेगी। इस समय खाते में जमा हो रही एक हजार की राशि को मैं 10 हजार रुपये महीने तक पहुंचाना चाहता हूं।  मुझे विश्वास है कि हर महीने की यह 10 तारीख आपके जीवन को नई आशा, नव आनंद और खुशियों से परिपूर्ण बनायेगी। लाड़लियों, तुमने मुझे भाई कहा है; मेरा यह वादा है कि तुम्हारे सभी दुःख दूर कर तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाऊंगा।

सीएम ने की ये भी घोषणाएं

इस मौके पर सीएम ने अन्य घोषणाएं करते हुए कहा कि 26 जुलाई को 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत से ज्यादा लाने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिया जाएगा। 12वीं में पूरे स्कूल में प्रथम आने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।इसके अलावा गांव में स्कूल नहीं होने पर दूसरे गांव में जाकर पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को साइकिल के लिए साढ़े चार हजार रुपए दिए जाएंगे।वही स्किल डेवलपमेंट के लिए सीखो-कमाओ योजना के तहत युवाओं को स्किल सिखाने के साथ ही स्टायपेंड भी देंगे।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews