मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर की पूजा-अर्चना, बोले- हम गरीब के जीवन में सुख का सवेरा लाएं, ईश्वर से यही कामना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन की, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, बोले-सभी के जीवन में वैभव और आरोग्यता बनाए रखने की प्रार्थना की
cm mohan yadav

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दीपोत्सव के शुभारंभ और सुख-समृद्धि की मंगल कामना के पावन पर्व धनतेरस पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन किया। सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम के प्राचीन कुंडेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान भगवान कुबेर से सभी के जीवन में वैभव और आरोग्यता बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब परमात्मा की कृपा और अपने सामर्थ्य व समृद्धि से गरीब से गरीब आदमी के जीवन में सुख का सवेरा लाएं, सभी के काम आएं और जियो और जीने दो के भाव को बढ़ाएं, ईश्वर से यही कामना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भगवान धन्वंतरि जी की पूजा होती है और आज से ही दीपावली का पर्व प्रारंभ होता है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और हमारा प्रदेश भी प्रधानमंत्री  मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। हमारा राज्य निवेश के मामले में पूरे देश में सबसे तेज गति से आगे चल रहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेश देश में नंबर वन की स्थिति में है। आइए, इस समृद्धि को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर सभी के जीवन में सुख और खुशहाली लाने का संकल्प लें।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने राज्यपाल को दीपावली की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी।इस दौरान दोनों के बीच समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews