हरदा: सीएम मोहन आज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता, अस्पताल-वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण करेंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव आज हरदा दौरे पर रहेंगे, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता, जिला चिकित्सालय और वृद्धाश्रम का करेंगे निरीक्षण, आमजन से भी करेंगे संवाद
हरदा: सीएम मोहन आज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता, अस्पताल-वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण करेंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 9 अक्टूबर को हरदा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अन्तर्गत कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस दौरान सीएम यादव उद्यमी संवाद, यशस्वी संवाद, अग्रणी कृषि संवाद और आमजन से संवाद करेंगे। इसके अलावा जिले की समीक्षा बैठक के साथ समाधान ऑनलाइन पोर्टल पर हुई शिकायतों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे।

जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके भी आज हरदा प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री उइके प्रातः 9 बजे बैतूल से हरदा के लिये प्रस्थान करेंगे। दोपहर 11 बजे सर्किट हाउस, हरदा पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हरदा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा शाम 4ः10 बजे हेलीपैड हरदा से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12ः35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हरदा पहुँचेंगे तथा यहाँ आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। साथ ही जिला चिकित्सालय का भ्रमण एवं निरीक्षण व वृद्धाश्रम का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा जिला पंचायत हरदा में आयोजित उद्यमी संवाद, यशस्वी संवाद, अग्रणी कृषि संवाद, आम जन संवाद, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक व समाधान ऑनलाइन शिकायत निवारण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4ः10 बजे हरदा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews