CM Shivraj ने जनता के साथ की चाय पर चर्चा, राजधानी को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

CM Shivraj ने जनता के साथ की चाय पर चर्चा, राजधानी को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) ने आज भोपाल की जनता के साथ चाय पर चर्चा की। नगरीय निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उनके साथ इस कार्यक्रम में चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग, नवनिर्वाचित महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जिलाध्‍यक्ष सुमित पचौरी के साथ-साथ बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता उपस्‍थित रहे। इस अवसर पर सीएम ने ऐलान किया कि शहर के अलग अलग कॉलोनियों और वार्डों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक व्यापक जनअभियान चलाया जाएगा।

‘मामा की चाय अपनों के साथ’ कार्यक्रम 12 नंबर स्‍टाप स्‍थित उसी मल्‍टी परिसर में हुआ जहां 15 दिन पहले जनसंवाद कार्यक्रम किया था। उस समय सीएम ने जनता का समर्थन मांगा था। अब चुनाव जीतने के बाद सीएम यहां जनता का आभार जताने पहुंचे। चर्चा के बाद शिवराज ने कहा कि मैं चुनाव के पहले आया था तब लोगों ने अपनी समस्याएं बताई थी। उन्होने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना और जीतना नहीं है। हमारा लक्ष्य जनता की जिंदगी बदलना है और आज से ही हमने जनता की जिंदगी बदलने का अभियान प्रारंभ किया है।

सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने लोगों की समस्याएं सुलझाने के लिए तत्काल निर्देश दिए हैं। जितनी हितग्राहीमूलक योजनाएं हैं उनका लाभ हर पात्र को मिले इसके लिए उनके लिए आज शिविर लग गया है। वहां आवेदन लेकर तत्काल उसका समाधान होगा। उन्होने कहा कि जनता की जिंदगी बदलना है, चेहरे पर मुस्कुराहट लाना है। सभी के लिए रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार का अभियान जारी है और उसे फिर से प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होने कहा कि हमें भोपाल को एक आदर्श नगर बनाना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews