जन्मदिन पर सीएम शिवराज ने अक्षय कुमार को किया आमंत्रित, आखिर क्या है वजह ?

जन्मदिन पर सीएम शिवराज ने अक्षय कुमार को किया आमंत्रित, आखिर क्या है वजह ?

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) आज अपना जन्मदिन (Happy Birth Day Shivraj ji) मना रहे हैं। उन्होंने सुबह इसकी शुरुआत अपने एक पौधा रोज संकल्प के साथ पौधरोपण कर की। मुख्यमंत्री के इस संकल्प की तारीफ करते हुए फिल्म एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें धन्यवाद देते हुए पौधरोपण के पावन उद्देश्य में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया है।

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक ट्वीट को टैग करते हुए ट्वीट किया जिसमें सीएम शिवराज ने लिखा – आज मेरा जन्मदिन है,तो मैं परिवार संग पौधारोपण करूंगा। आपसे अनुरोध है कि शुभ अवसर पर पौधा अवश्य लगायें।कोई भी शुभ अवसर तभी सार्थक होगा,जब हम प्रकृति से जुड़ेंगे। आइये, हम सब प्रण करें कि प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधरोपण अवश्य करेंगे। इसमें अप्रतिम सुख भी है और सार्थकता भी।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार की सौगात, 44 करोड़ रुपये की परियोजना पूरी, इन्हें होगा लाभ

एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया – अपने शुभ दिन को मनाने का इस से बढ़िया तरीक़ा और क्या हो सकता है , हैप्पी बर्थ डे शिवराज जी। आपका एक पौधा रोज लगाने का एक संकल्प हमारे प्लेनेट के जीवन में और खुशहाल वर्ष जोड़ सकता है।

ये भी पढ़ें – Happy B’day Shivraj: सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को CM का तोहफा, 31% तक बढाया गया DA

अक्षय कुमार के ट्वीट के जवाब में सीएम शिवराज ने उन्हें ट्वीट किया – अक्षय कुमार जी, शुभकामना और उत्साहवर्धन के लिए हृदय से आभार। पर्यावरण संरक्षण के पावन ध्येय से 1 वर्ष पूर्व मैंने प्रतिदिन पौधरोपण का जो संकल्प लिया था, अब जनअभियान बन चुका है। पूरे प्रदेश में लाखों नागरिक इससे जुड़कर पौधरोपण कर रहे हैं। आप भी पावन उद्देश्य में सहभागी बनें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews