
भोपाल| गलवान घाटी (Galwan Valley) में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष (India-China face off) में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं| ताजा ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी को ‘सरेंडर मोदी’ करार दिया है। इसके बाद अब भाजपा पलटवार कर रही है | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ दिनों से कांग्रेस और राहुल गाँधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और देश के खिलाफ एक सोचा-समझा अभियान सा चलाया जा रहा है| उन्होंने कहा जब आज पूरा देश एक साथ खड़ा है, हम सब अपने-अपने तरीक़े से चीन से लड़ाई लड़ रहे है, तब आप किसके साथ खड़े है|
सीएम शिवराज ने ट्वीट को राहुल गाँधी को निशाने पर लिया है| उन्होंने लिखा ‘मैं पिछले कई दिनों से देख रहा हूँ की कांग्रेस की और से, ख़ास कर राहुल गाँधी द्वारा हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ख़िलाफ़ और भारत के ख़िलाफ़ एक सोचा-समझा अभियान सा चलाया जा रहा है| एक ऐसा अभियान जिसकी जड़े सिर्फ़ झूठ से निकली हुई है।
आप सरेंडर के विषय में बात ही न करे तो अच्छा
उन्होंने आगे कहा ‘राहुल जी, राजनीति को थोड़े समय का अल्पविराम दीजिए, आज देश को हर एक नागरिक की ज़रूरत है। कुछ लोग कहते है, आप से सच्चाई की उम्मीद करना सूर्यग्रहण के समय पर सूरज को चाँद के पीछे छिपने से रोकने जैसा कठिन है…ख़ैर, मैं कोशिश तो कर ही सकता हूँ’। शिवराज ने आगे लिखा..और हाँ, सरंडर के विषय में बात ही न करे तो अच्छा है| सीएम शिवराज ने कहा ‘आप ये मत भूलिये की जब विश्वप्रसिद्ध ‘टाइम’ ने 2012 में मनमोहन जी को अंडरअचीवर कहा था, तब देश के सम्मान को पहले रखते हुए, मैंने कहा था भारत का प्रधानमंत्री कभी भी अंडरअचीवर हो ही नहीं सकता।
किसके साथ खड़े है राहुल गाँधी
जब आज पूरा देश एक साथ खड़ा है, हम सब अपने-अपने तरीक़े से चीन से लड़ाई लड़ रहे है, तब आप किसके साथ खड़े है राहुल गाँधी जी| मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि क्या आप को ये पता नहीं है कि नरेंद्र मोदी जी ने ही सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था? उन्होंने ही विदेशी आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है? देश में ही छिपे देश के दुश्मनों को सजा दिलायी है? ये सब आप आसानी से भूल गए राहुल गाँधी| ये इस बात का प्रमाण है जो मैं हमेशा कहता आया हूँ कि राहुल जी झूठ बड़ी सफ़ाई से बोलते है। उनमें अभी राजनीतिक परिपक्वता की कमी है। वो हमारे ऐसे प्रधानमंत्री को पता नहीं किस-किस नाम से बुला रहे है, जिन प्रधानमंत्री की वीरता और निडरता का लोहा आज पूरा विश्व मान चुका है|
‘सरेंडर’ पर ट्रोल हुए राहुल गाँधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। इसमें राहुल गांधी ने लिखा कि नरेन्द्र मोदी वास्तव में सुरेन्द्र मोदी है। उसके बाद से राहुल का यह ट्वीट लगातार ट्रेंड कर रहा है। इस ट्वीट के बाद, कई यूजर्स ने ध्यान दिलाया कि राहुल से ‘सरेंडर’ की स्पेलिंग लिखने में चूक हो गई है। राहुल ने Surrender की जगह Surender लिखा। इसके बाद लोग उनके इस ट्वीट को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि Surender Modi की स्पेलिंग देखें। इसका क्या मतलब है? कांग्रेस समेत कोई भी इसका मतलब बताएं।



लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

