रक्षाबंधन को घर लौट सकते हैं CM शिवराज, अब नहीं है कोरोना के लक्षण

रक्षाबंधन को घर लौट सकते हैं CM शिवराज, अब नहीं है कोरोना के लक्षण

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट  

कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भोपाल के चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में भर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) को लेकर अच्छी खबर आई है| सीएम शिवराज को कल रक्षाबंधन के दिन अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है| ट्वीट कर उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है|

मुख्यमंत्री शिवराज ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि अब वो स्वस्थ हैं और उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है| उन्होंने कहा आज सुबह उनका सैंपल RT-PCR टेस्ट के लिए लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी|

अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो सोमवार को रक्षाबंधन के दिन सीएम घर लौट आएंगे। सीएम के पहले सैंपल की रिपोर्ट 25 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से ही वो चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं| अस्पताल से ही वह सरकारी कार्यों को निपटा रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देने से लेकर कैबिनेट की बैठक ले रहे हैं|

रक्षाबंधन की दी बधाई
सीएम चौहान ने कहा कि कल रक्षा बंधन है, आज अस्पताल से ही प्रदेश की सब बहनों को शुभकामनाएं दे रहा हूं। प्रदेश की मेरी सभी बहनें, प्रसन्न एवं सुखी रहें। आपका भाई मां, बहन और बेटियों के सशक्तिकरण का काम पूरी ताकत से करता रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews