गुजरात नतीजों को लेकर सीएम शिवराज की राहुल गांधी पर चुटकी, कहा ‘कांग्रेस खोजो यात्रा न निकालनी पड़ जाए’

mp shivraj singh

CM Shivraj on Gujarat Assembly Election Results : गुजरात में बीजेपी की अभूतपूर्व जीत को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे ‘अकल्पनीय महाविजय’ बताया है। उन्होने कहा कि ये विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास और श्रद्धा को दर्शाता है। इसी के साथ उन्होने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कहीं अब राहुल गांधी को ‘कांग्रेस खोजो यात्रा’ न निकालनी पड़े। इसी के साथ उन्होने घोषणी की कि ‘हम भी 2023 की तैयारियों में जुट गए हैं।’

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘गुजरात में बीजेपी की विजय सिर्फ विजय नहीं, अभूतपूर्व और अकल्पनीय महाविजय है। यह विकास और जनकल्याण की आंधी है, जिसमें कांग्रेस और बाकी पार्टियां उड़ गई हैं। हम इस असीम, अभूतपूर्व और रिकॉर्डतोड़ विजय के लिए गुजरात की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हैं। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है! अब राहुल गांधी जी को ‘कांग्रेस खोजो यात्रा’ न निकालनी पड़े। यह महाविजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का प्रेम विश्वास और श्रद्धा का प्रकटीकरण है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ेगा, विकास के नए प्रतिमान घटेगा और दुनिया को भी राह दिखाएगा। अब हम भी मध्यप्रदेश में तैयारी में जुट गए हैं।’

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भी 2023 की तैयारियों में जुट गए हैं औऱ भरोसा है कि यही जीत हम मध्यप्रदेश में भी दोहराएंगे। उन्होने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ेगा और विकास के नए प्रतिमान गढ़ेगा। सीएम ने कहा कि गुजरात विजय ने सिद्ध किया है कि मोदी जी वास्तव में कल्पवृक्ष है और जनता उनके प्रति असीम श्रद्धा रखती है। गुजरात का विकास मॉडल देश को रास्ता दिखा रहा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस का इतनी कम सीटों पर सिमट जाना साबित करता है कि उनकी वास्तविक स्थिति क्या है। ये बीजेपी के लिए अभूतपूर्व और अद्भुत विजय है। वहीं उन्होने विश्वास जताया कि शाम तक हिमाचल प्रदेश की तस्वीर भी साफ हो जाएगी और बीजेपी वहां भी सरकार बनाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews