
CM Shivraj sarcasm on Kamal Nath and Digvijaya Singh : कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते व कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी आज भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी एवं पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा से पूर्व विधायक फुंदर लाल चौधरी ने भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके यहां तो गालियां खाने के लिए भी ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ दी जाती है।
ये है मामला
दरअसल पिछले कुछ दिनों से कमलनाथ के ‘दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने’ वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है। मंगलवार को कांग्रेस का वचन पत्र जारी करने से पहले कमलनाथ ने उस बयान को लेकर सफाई दी और कहा कि मेरा और दिग्विजय सिंह का रिश्ता बहुत पुराना है। ये राजनीतिक नहीं पारिवारिक संबंध है। इस मौके पर उन्होने कहा कि मैंने बहुत पहले कमलनाथ के लिए गालियां खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी उन्हें दी थी और ये आज भी वैलिड है। इस मौके पर मंच पर ही दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच कुछ चुहल भरी बातें भी हुई और वहां हंसी की फुहारें भी छूटी।
सीएम शिवराज ने किया कटाक्ष
अब इसी बात को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को घेरा है। सिद्धार्थ तिवारी को बीजेपी की सदस्यता दिलाने के बाद उन्होने कहा कि ‘अद्भुत है कांग्रेस और धन्य हैं इस पार्टी के नेता। ये गालियां खाने की ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ भी देते हैं।’ सीएम ने कहा कि कमलनाथ जी ने स्वयं कहा है कि उन्होने दिग्विजय सिंह जी को गाली खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है। कांग्रेस में गालियां खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी भी दी गई हैं। लेकिन कमलनाथ जी ऐसा काम ही क्यों करते हैं कि गाली खाना पड़े। वहीं अगर गाली खाना पड़े तो खुद ना खाएं दूसरे को पावर अटॉर्नी दे दें। ऐसे ही सरकार चलाने की पावर ऑफ अटॉर्नी भी दिग्विजय सिंह जी को ही दे रखी थी। इसलिए पहले भी बंटाधार हुआ और आज भी बंटाधार ही हो रहा है। शिवराज ने कहा कि जब दिग्विजय जी ने सरकार चलाई उस समय जो मध्य प्रदेश की दुर्गति हुई वह जनता को पता है। लेकिन अद्भुत है कांग्रेस और धन्य है इसके नेता, जो गालियां खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी भी देते हैं। सीएम ने कहा कि जनता को कांग्रेस की असलियत बखूबी पता चल गई है और वो अब इनके झांसे में नहीं आने वाली है।
[dgv_vimeo_video id=”875479160″]
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp की उपस्थिति में कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी एवं पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा से पूर्व विधायक श्री फुंदर लाल चौधरी ने भाजपा सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं एवं संगठन की रीति-नीति से प्रभावित होकर प्रदेश… pic.twitter.com/mV1DD91GZd
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) October 18, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

