MP News: हजारों हितग्राहियों को सीएम शिवराज का तोहफा, खातों में 605 करोड रुपए की राशि ट्रांसफर, मिलेगा लाभ

shivraj singh chouhan

Shivraj Singh Chouhan : मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होली से पहले हजारों हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम शिवराज सिंह ने आज शनिवार को रीवा के मऊगंज में संबल योजना के तहत 27 हजार 310 श्रमिक परिवारों के खाते में 605 करोड़ रूपये ट्रांसफर किए है। वही योजना में निर्माण श्रमिकों के 3509 प्रकरणों में 75 करोड़ और संबल योजना के 23 हजार 801 प्रकरणों में 530 करोड़ रूपये की सहायता राशि हितग्राही के खाते में अंतरित की गई।

संबल योजना में महिला श्रमिकों को मिलते है 16000

  1. श्रम सचिव संजय जैन ने बताया कि मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल तथा मप्र शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
  2. इसमें अनुग्रह सहायता योजना में दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये की सहायता दी जाती है। स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये, आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख तथा अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं और श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा भी उपलब्ध करायी जा रही है।

क्या है संबल योजना

श्रम सचिव संजय जैन ने बताया कि प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए संबल अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई यह योजना वास्तविक अर्थों में श्रमिकों का संबल है। योजना का देश के कई राज्यों ने अनुकरण किया है। प्रदेश के लाखों निर्माण श्रमिकों के लिए भी म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा 18 योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews