Cabinet Meeting: कोरोना संकट, शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियो को सौंपे जिलों के प्रभार

shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तेजी से बढते कोरोना (Coronavirus) को देखते हुए आज कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कैबिनेट मंत्रियों (Cabinet Minister) के बीच जिलों के प्रभार का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने मंत्री तुलसीराम सिलावट को इंदौर,  जगदीश देवड़ा को रतलाम,  विश्वास सारंग को भोपाल, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर,  हरदीप सिंह डंग को नीचम तथा मंदसौर और  इंदर सिंह परमार को शाजापुर की व्यवस्था देखने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़े.. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश जोशी का निधन, बेबाकी के लिए हमेशा किए जाएंगे याद

आज देर शाम हुई कैबिनेट बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के प्रबंधन के लिए जिला स्तर पर मंत्रि-परिषद के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। वर्तमान में जो मंत्री जिस जिले से हैं वे उस जिले में व्यवस्था संभालेंगे। जिन जिलों में एक से अधिक मंत्री हैं, वे आसपास के जिलों की व्यवस्था देखेंगे। प्रदेश में किसी प्रकार के पैनिक की आवश्यकता नहीं है। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिस्तरों या आवश्यक मेडिकल सामग्री के अभाव में इलाज न हो, प्रदेश में ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होने दी जायेगी। शासकीय अस्पतालों के साथ निजी क्षेत्र के अस्पतालों का सहयोग लिया जा रहा है, इसके साथ ही बड़े शासकीय भवनों में अस्पताल जैसी व्यवस्था विकसित करने के लिए भी कार्य हो रहा है। इसके लिए निजी क्षेत्र से भी प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे हैं। प्रदेश में 11 से 14 अप्रैल तक ‘टीका उत्सव’ मनाया जायेगा। इस दौरान प्रतिदिन 5 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण अधिक फैल रहा है, वहाँ टीकाकरण के लिए विशेष गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी।

यह भी पढ़े.. IAS Transfer : मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादलें, यहां देखें लिस्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसके साथ ही इन जिलों में किल कोरोना-2 अभियान भी संचालित किया जायेगा। जन-सामान्य में मास्क लगाने, उचित दूरी बनाये रखनें, भीड़ इकट्ठी न करने संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। संक्रमण नियंत्रण के लिए बड़े शहरों में बड़े कंटेनमेंट जोन बनाये जायेंगे। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए मेडिकल किट के साथ डॉक्टरों की विजिट की व्यवस्था की जा रही है। कोविड सेंटरों पर पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी अवश्यक स्वीकृतियाँ जारी की जा चुकी हैं। सभी जाँचों तथा अस्पतालों की दरें तय कर दी गई हैं। ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों, जाँच और इलाज की निर्धारित दर से अधिक दर लेने वाले अस्पतालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसके अंतर्गत स्वास्थ्य आग्रह, रोको-टोको अभियान जैसी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इलाज की व्यवस्था के लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति, बिस्तरों की संख्या में वृद्धि और कुशल प्रबंधन पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान को सघन और व्यापक किया जा रहा है। धैर्य और संयम बनाये रखें। राज्य सरकार व्यवस्था बनाये रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। समाज के सहयोग से कोरोना की स्थिति को नियंत्रित किया जायेगा। कोरोना संक्रमण के प्रबंध पर प्रतिदिन प्रेस ब्रीफिंग कर स्थिति की जानकारी दी जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews