सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार किये भगवान व्यंकटेश के दर्शन, सबकी खुशहाली की प्रार्थना

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार किये भगवान व्यंकटेश के दर्शन, सबकी खुशहाली की प्रार्थना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) ने आज सपरिवार तिरूपति बालाजी (Tirupati Balaji) में भगवान व्यंकटेश बालाजी के दर्शन किये। दर्शन के बाद सीएम ने खुद ट्वीट कर बताया कि उन्होने ईश्वर से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

सीएम शिवराज तिरूपति ने तेलंगाना के चिन्ना जियर स्वामीजी के आश्रम में उनका आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि प्रभु की कृपा और संतों का आशीर्वाद देश-प्रदेश की जनता पर बना रहे और सबका कल्याण हो, यही प्रार्थना है।

बता दें कि सीएम शिवराज ने राज्य सरकार के नए विमान एयरकिंग बी-250 (Air king B-250) से सोमवार (Monday) को पहली बार उड़ान भरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) नए विमान से सोमवार देर शाम परिवार (Family) सहित तिरुपति बालाजी (Tripathi Balaji) पहुंचे।। इस दौरान शमशाबाद (Shamshabad) में ग्राम मुचीनतल स्थित श्री चिन्ना जियर स्वामी आश्रम में रुके। यहां सीएम शिवराज ने स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए और रात्रि विश्राम किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews