सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की अधिकारियों के साथ वीसी, कहा- हर हाल में काम को दें प्राथमिकता

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की अधिकारियों के साथ वीसी, कहा- हर हाल में काम को दें प्राथमिकता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने आज कलेक्टरों और संभागायुक्त, आईजी, एसपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग ली। वीसी में सीएम शिवराज ने कहा कि मेरिट के हिसाब से होगी मैदानी अफसरों की नियुक्ति, साथ ही उन्होने हर काम को सुनियोजित तरीके से करने को कहा। सीएम ने कहा कि नियुक्ति का आधार परफार्मेंस ही और वो सिर्फ कार्य चाहते हैं।

आज हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंह में सीएम ने कहा कि  विभागीय अफसर ध्यान रखें और अपना दायित्व निभाएं। अगर कोई कठिनाई आ रही हो तो बताएं। इसी के साथ अब हर माह वीसी होोगी और सीएम स्वयं इसकी समीक्षा करेंगे और परफॉर्मेंस देखेंगे। इस अवसर पर सीएम ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप को लेकर कहा कि रोडमैप कागज पर लिखी बात नहीं है। बिना समय गंवाये तत्परता से जमीन पर उतारने का काम शुरू करे। इसकी भी हर महीने समीक्षा होगी और माह के पहले सोमवार को वीसी होगी। मैदानी अफसरो की तैनाती इसी परफार्मेंस के आधार पर होगी। सीएम ने कहा कि भारत सरकार की हर योजना मे मध्य प्रदेश को नंबर वन रहना होगा। डैश बोर्ड बनेगा, सीएमओ स्तर से रेंडमली जांच के लिए कमेटी होगी। इसके साथ उन्होने विदिशा जिले की प्रशंसा करते हुए कहा कि आंकाक्षी जिले में विदिशा में अच्छा काम किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews