सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, किसानों-बिजली उपभोक्ताओं को होगा लाभ, विधायक निधि भी बढ़ी

shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम शिवराज सिंह चौहान  ने किसानों (MP Farmers) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आज विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कर्जमाफी को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी के चक्कर में डिफाल्टर हुए किसानों का ब्याज मप्र सरकार (MP Government) भरेगी।वही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह भी ऐलान किया कि विधायक निधि 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ की गई।

यह भी पढ़े.. JEE Main 2022 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की तारीख बदली, जानें नया शेड्यूल

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने बिजली बिलों पर भी बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 88 लाख बिजली उपभक्ताओ का बिल माफ किया जाएगा। ।कोविड काल के बिजली बिल माफ होंगे। जिन लोगों ने बिलों का भुगतान कर दिया है, उनकी राशि अगले बिलों में समायोजित की जाएगी।88 लाख घरेलू उपभोक्ता के करीब 6400 करोड़ रुपए माफ किया जाएंगे। समाधान योजना के तहत 48 लाख किसानों ने 189 करोड़ रुपए जमा किए थे। उनकी इस राशि को अगले बिलों में समायोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को होली का तोहफा, वेतन में 8000 तक इजाफा, अप्रैल में बढ़कर आएगी सैलरी

सीएम शिवराज ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना वक्तव्य दिया और कहा कि भूमाफिया से भूमि मुक्त करवाकर दी जाएगी। पुलिस आरक्षक की भर्ती में फिजिकल टेस्ट 50% नंबर का होगा। इसके बाद उमा भारती द्वारा शराब की दुकान पर पत्थर मारने का मुद्दा उठा और कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया और अंतत: सदन की कार्रवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews