CM शिवराज सिंह चौहान ने बुलाई लॉ एण्ड ऑर्डर की बैठक, दे सकते है कड़े निर्देश

CM shivraj

CM Shivraj called a meeting of law and order : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर एक बड़ी बैठक बुलाई है, सीएम खुद इस बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे,  लॉ एंड आर्डर की इस समीक्षा बैठक में प्रदेश के पुलिस विभाग के आला अफसर जुड़ेगे।

सीएम दे सकते है पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश 

संभावना जताई जा रही है कि बैठक में पूरे प्रदेश माफिया पर कार्रवाई को लेकर अभियान छेड़ने के निर्देश दिए जा सकते है, सीएम शिवराज अधिकारियों को यह सख्त निर्देश दे सकते है। बैठक में DGP, ACS होम सहित सभी जिलो के एसपी जुड़ेंगे, वही खंडवा में हुए दंगे ओर नेपानगर घटना सहित  भिंड मुरैना में अवैध उत्खनन के मामलों को लेकर सीएम अधिकारियों से रिपोर्ट ले सकते है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews