कर्नाटक में सीएम शिवराज ने बताये “डबल इंजन सरकार” के फायदे, कांग्रेस पर साधा निशाना

कर्नाटक में सीएम शिवराज ने बताये “डबल इंजन सरकार” के फायदे, कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)आज रविवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित ओबीसी  सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए डबल इंजन सरकार के फायदे बताये। सीएम शिवराज ने ये भी बताया कि कलबुर्गी उनके लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

भाजपा कर्नाटक द्वारा आयोजित ओबीसी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan in Karnataka) ने कहा कि मेरे प्रिय बहनों भाइयों, कलबुर्गी मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं बीच में सवा साल मुख्यमंत्री नहीं था, उस समय चिंचोली के बाई इलेक्शन में आया। चिंचोली से वापस जाते ही मैं चौथी बार मुख्यमंत्री बन गया।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज ने “नशा मुक्ति एप” लॉन्च किया, पुस्तक का भी विमोचन किया

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई की डबल इंजन सरकार ने कर्नाटक के विकास को गति दी है। मैं जनता को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। यूक्रेन में युद्ध चल रहा था लेकिन जब भारत का तिरंगा लेकर हमारे बच्चे निकले तो  रूस और यूक्रेन की सेना भी पीछे हट गईं।

ये भी पढ़ें – भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने उठाये सवाल, सीएम शिवराज को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि एक तरफ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, दूसरी तरफ राहुल गांधी। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी का परिवार जहां सामान्य परिवार से आने वाले भी भारत के प्रधानमंत्री बन जाते हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस केवल एक खानदान की पार्टी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews