31 अक्टूबर को “राष्ट्रीय एकता दिवस” पर सीएम शिवराज दिलाएंगे शपथ, राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे

shivraj

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म-तिथि को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया जाता है। 31 अक्टूबर को इस अवसर पर भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा और निर्वाचन वाले जिलों को छोड़कर सभी जिला मुख्यालय पर ‘राष्ट्रीय एकता’ की शपथ दिलाई जाएगी। एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य पुलिस, वर्दीधारी बलों और अन्य एजेंसियों द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा।

MP News : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के लिए तैयारियां जारी, राज्य और जिला स्तरीय समारोह होंगे

राजधानी भोपाल में “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शौर्य स्मारक पर प्रातः 11 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए शपथ दिलाई जायेगी। इसी के साथ भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम और सभी जिलों के कार्यक्रम में साइकिल और मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।  उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डी.के. नागेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट पर किया जाएगा, जिससे सभी लोग कार्यक्रम को देख सकेंगे। इससे राष्ट्रीय एकता और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के संदेश को पूरे देश में प्रसारित करने में मदद मिलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाए जाने के संबंध में यह निर्देश संबंधित संभाग आयुक्त और जिलों के कलेक्टर को दे दिए गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews