
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने ऐलान किया है कि अगर किसी किसान ने लोन (Farmers Loan) लिया होगा तो ऋण वसूली को स्थगित कर अल्पकालीन ऋण को मध्यमकालीन ऋण में बदल दिया जायेगा और कर्ज का एक साल का ब्याज भी हम भरवायेंगे। जिनका 50% से अधिक नुकसान हुआ है उनको 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि प्रदान दी जाएगी। फसल बीमा के तहत हमने तय किया है कि जो नुकसान हुआ उसका 25% पहले एडवांस देना पड़ेगा। बाद में पूरा क्लेम बनने के बाद 75 प्रतिशत राशि दी जाएगी।
यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के इन जिलों में आज बारिश, कोल्ड डे का भी अलर्ट, छाएगा घना कोहरा
सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि सर्वे का काम जारी है, सर्वे 4 दिन सर्वे पूरा हो जाएगा। सर्वे की पूरी लिस्ट प्रभावित गांव के पंचायत भवन में चिपकाई जाएगी। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह तुरंत बता दे। मैं दोबारा सर्वे करवा दूंगा। जिसका नुकसान हुआ है ऐसा कोई किसान नहीं छूटेगा। मेरी माताओं-बहनों, आंखों में आसू लाने की जरूरत नहीं है। गेहूं, सरसों, चना और मसूर की फसल जहां 50% से अधिक खराब हुई है वहां ₹30 हजार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राशि दी जाएगी और पशुओं की क्षति हुई है, तो उसके लिए भी सहायता राशि दी जाएगी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केवल फसल ही खराब नहीं बल्कि ओलावृष्टि (hailstorm) से कई जगह पशुओं की भी मौत हुई है। इसलिए गाय, भैंस की मृत्यु पर 30 हजार रुपये, बैल-भैंसा की मृत्यु पर 25 हजार रु, बछड़ा-बछिया के 16 हजार और भेड़-बकरी की मृत्यु पर भी 3 हजार रु दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री तुम्हारे साथ है। मैं ऐसे संकट में किसानों को नहीं छोड़ सकता। लेकिन साल हारा है जिंदगी नहीं हारना है। संकट की इस घड़ी से मैं पार निकालकर ले जाऊंगा। सीएम प्रभावित क्षेत्रों के अवलोकन के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से सर्वे की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। किसान भाइयों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है मैं आपको इस संकट से निकालकर ले जाऊंगा।
यह भी पढ़े… IAS Transfer: मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी का तबादला, यहां देखें लिस्ट
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज दुख की घड़ी में आप सभी के बीच आया हूं। अभी मैंने धनिया, चना, गेहूं के खेत देखे। ऐसा लग रहा है कि धनिया हार्वेस्टर से काटकर कोई ले गया हो। धनिया साफ हो गई, चना नहीं बचा, सरसों का भारी नुकसान हुआ है और गेहूं भी पूरी तरह से समाप्त हो गया है। मेरे किसान भाई अपने खेत में अटूट मेहनत करते हैं। दिन को दिन नहीं देखते, रात को रात नहीं देखते। रात-रात भर खेतों में खड़े रहते हैं। पानी से नहीं पसीने से अपने खेतों को किसान सींचते हैं। फसल नहीं टूटी किसानों की जिंदगी टूट गई।
गेहूं, सरसों, चना और मसूर की फसल जहां 50% से अधिक खराब हुई है वहां ₹30 हजार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राशि दी जाएगी और पशुओं की क्षति हुई है, तो उसके लिए भी सहायता राशि दी जाएगी: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/mfW6L5SnMU
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 15, 2022
मेरे किसान भाइयों-बहनों से मैं कहने आया हूं कि परेशानी है, संकट है, लेकिन आप घबराना नहीं। हम आपको इस संकट के पार लेकर जाएंगे। सर्वे का काम जारी है, सर्वे 4 दिन सर्वे पूरा हो जाएगा: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/pZsRrh9qXw
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 15, 2022
किसान ने यदि लोन लिया होगा, तो ऋण वसूली को स्थगित कर अल्पकालीन लोन को मध्यमकालीन ऋण में बदल दिया जायेगा और इसका ब्याज भी हम भरवायेंगे। : मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/tW5fs1be1D
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 15, 2022
कष्ट और परेशानी है लेकिन मेरे किसान भाइयों, चिंता मत करना। इस संकट के पार आपका मुख्यमंत्री आपको निकालकर ले जाएगा। अभी सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे की सूची बनेगी और पंचायत में चिपकाई जाएगी। ताकि अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह बता दे : CM#मामाजी_हैं_साथ pic.twitter.com/aPm0Z4PFbA
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 15, 2022
केवल फसल ही खराब नहीं बल्कि ओलावृष्टि से कई जगह पशुओं की भी मौत हुई है। इसलिए गाय, भैंस की मृत्यु पर 30 हजार रुपये, बैल-भैंसा की मृत्यु पर 25 हजार रु, बछड़ा-बछिया के 16 हजार और भेड़-बकरी की मृत्यु पर भी 3 हजार रु दिये जाएंगे : CM#मामाजी_हैं_साथ pic.twitter.com/xHCY31aLHL
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 15, 2022
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

