CM की दावोस यात्रा सफल, MP में आएगा 4 हजार 125 करोड़ का निवेश

CM की दावोस यात्रा सफल, MP में आएगा 4 हजार 125 करोड़ का निवेश

भोपाल।मुख्यमंत्री कमलनाथ की दावोस यात्रा को लेकर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।शर्मा का कहना है कि दावोस में सीएम ने जो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का सम्मेलन अटेंड किया वह सफल रहा। दावोस से 4 हजार 125 करोड़ का निवेश मध्यप्रदेश में आ रहा है।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दावोस में सीएम ने 70 देशों के साथ अलग से मीटिंग की। इन्वेस्टमेंट के मामले में मध्य प्रदेश के इतिहास में बाहर से निवेश आना एक सबसे बड़ी घटना है।
अमेजॉन कंपनी मध्य प्रदेश में 650 मेगावाट का डाटा सेंटर खोलने के लिए इच्छा जताई है। मंडीदीप में सऊदी की कंपनी 125 करोड़ का निवेश करेगी।

वही उन्होंने आगे कहा कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना में जो किसान फार्म भरने से छूट गए हैं उनसे 30 जनवरी तक कि सीमा दी गई हैं फार्म भरने की । मुख्यमंत्री कमलनाथ का निर्णय है कि कोई भी किसान नहीं छूटना चाहिए, फरवरी में फिर से दूसरा चरण शुरू होगा। वही कहा कि वर्ल्ड हेरिटेज में मांडू और ओरछा शामिल हो रहे हैं जिससे प्रदेश का पर्यटन के मामले में वर्ल्ड लेवल पर नाम बढेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews