पुलिसकर्मियों के जज्बे को CM का सलाम, कहा- ‘कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल पेश कर रहे’

पुलिसकर्मियों के जज्बे को CM का सलाम, कहा- ‘कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल पेश कर रहे’

भोपाल| कोरोना संकटकाल में पुलिस देवदूत बनकर सड़कों पर तैनात है| एक तरफ कोरोना का खतरा तो वही दूसरी और कड़ी धूप में भी पुलिस के जवान अपना फर्ज निभा रहे हैं| उनके इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है| प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पुलिसकर्मियों की जमकर सराहना की| सीएम ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम संदेश देते हुए कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में हमारे पुलिस के साथी कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। वे दिन-रात जान हथेली पर रखकर जनता की सेवा कर रहे हैं।

सीएम शिवराज ने कहा लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ ही वे जनता को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित तथा उनकी हर तरह से मदद करने का कार्य भी कर रहे हैं। हमारे पुलिस के साथी अपने घर-परिवार को छोड़कर विपरीत परिस्थितियों में भी दिव्यांग, नि:शक्त, बुजुर्गों की सेवा कर रहे हैं, भूखों को भोजन करा कर मानव सेवा का अनुपम एवं अनुकरणीय उदारहण प्रस्तुत कर रहे हैं।

स्व. चन्द्रवंशी और पाल का बलिदान भूल नहीं पाएंगे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं ने उन्हें बहुत अधिक व्यथित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मन भर आता है, जब मैं हमारे कोरोना महायोद्धा स्वर्गीय श्री देवेन्द्र चन्द्रवंशी एवं श्री यशवंत पाल को याद करता हूँ। उनके बलिदान को हम कभी नहीं भूल पाएंगे। श्री चौहान ने कहा कि इन जांबाजों ने कर्तव्य की बलिबेदी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। सरकार द्वारा उनके परिवार को 50-50 लाख रूपये सम्मान निधि, परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवारों को असाधारण पेंशन (सेवा निवृत्ति की तिथि तक पूरा वेतन) एवं कर्मवीर पदक से सम्मानित किया जाएगा।

असाधारण कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को कर्मवीर सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम असाधारण कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को कर्मवीर पदक से सम्मानित करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि हमारे पुलिस के साथी तनाव में न रहें, सावधानी से ड्यूटी करें तथा वातावरण को हल्का-फुल्का रखें। अपनी सुरक्षा के प्रति भी पूर्ण सजग रहें। हाई रिस्क क्षेत्र में कार्य करते समय पीपीई किट्स का प्रयोग करें। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आपकी जिंदगी हमारे लिए बहुत कीमती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews