कलेक्टर अविनाश लवानिया का बयान-भोपाल में अब नहीं होगा कोई लॉकडाउन

भोपाल कलेक्टर
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल कलेक्टर लवानिया (Bhopal Collector Lavania) का बड़ा बयान सामने आया है। कलेक्टर ने साफ कहा है कि अब भोपाल जिले (Bhopal district) में कोई लॉकडाउन (Lockdown) नहीं होगा। सामान्य दिनों की तरह की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।अनलॉक-4 (Unlock-4) में केन्द्र सरकार की गाईड लाईन में स्पष्ट निर्देश दिये गये है।
लवानिया ने कहा कि अनलॉक-4 की गाइड लाइन्स जारी 21 सितंबर से कंटेन्मेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में राष्ट्रीय संस्थानों और इससे पंजीकृत संस्थानों में लघु कौशल शिक्षण की अनुमति होगी। कार्यस्थलों में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है। साथ ही जिले के सभी शासकीय विभागों में शत-प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किये गये है।
इससे पहले अपर मुख्य सचिव (गृह) डॉ. राजेश राजौरा ने म.प्र. शासन द्वारा 6 अगस्त 2020 को रविवार को लॉकडाउन संबंधी जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया है अब रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा।

वही बीते दिनों प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने ऐलान करते हुए कहा था कि प्रदेश में अब किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नहीं रहेगा। अब तक हो रहे रविवार के लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन में पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र की अनुमति के बिना कोई भी लॉकडाउन नहीं होगा। लॉकडाउन के लिए केंद्र से प्राप्त गाइडलाइन के तहत करना होगा।अगर किसी ने सीधा लॉकडाउन कर दिया तो उन पर कार्रवाई की जायेगी। 21 सितंबर से प्रदेश में राजनीतिक सभाएं शुरू हो सकेंगी| 100 प्रतिशत कारोबार संचालित हो सकेंगे।

MP: रविवार को लॉकडाउन समाप्त, रियायतों के साथ Unlock 4.0 की गाइडलाइन्स जारी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews