भोपाल में कलेक्टर ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कई अध्यापक मिले अनुपस्थित, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में कलेक्टर ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कई अध्यापक मिले अनुपस्थित, पढ़ें पूरी खबर

Bhopal News : राजधानी भोपाल में कलेक्टर आशीष सिंह ने रुनाहा नजीराबाद एवं सूरजपूरा के शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान कई शिक्षक और शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, अनुपस्थित मिले दो आउटसोर्स ऑपरेटर कान्हा मीणा एवं भजन गौर की सेवा समाप्त की गई है। साथ ही शासकीय माध्यमिक विद्यालय नजीराबाद की प्रभारी प्रधान अध्यापिका की दो वेतन वृद्धि रोकी गई है।

इतने शिक्षिकों को किया निलंबित

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने 4 शिक्षकों और एक लिपिक को निलंबित कर दिया। साथ ही 2 को कारण बताओं नोटिस एवं 2 आउटसोर्स ऑपरेटर की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। नजीराबाद की प्रभारी प्रधान अध्यापिका की दो वेतन वृद्धि रोकी गई है। इस दौरान उनके साथ सीईओ जिला पंचायत श्री ऋतुराज सिंह, एसडीएम श्री विनोद सोनकिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कारण बताओ नोटिस किया जारी

कलेक्टर ने शास.उ.मा.वि.रूनाहा, शास. माध्य. शाला नजीराबाद, शा.मा.शा. सूरजपुरा का औचक निरीक्षण किया एवं विद्यालयों की व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षक सुशीला सोलंकी माध्यमिक शिक्षक, शुभम सिंह सहायक ग्रेड तीन, कुमुद कुशवाह प्राथमिक शिक्षक, मीना चतुवेर्दी, प्रा.शि. एवं नानक प्रसाद अहिरवार, प्रा.शि. को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही नीलम शर्मा उ.मा.शि. एवं आरती त्रिपाठी उ.मा.शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

रवि कुमार, भोपाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews