शपथ से पहले संभावित मंत्रियों को मिल रही बधाइयां

शपथ से पहले संभावित मंत्रियों को मिल रही बधाइयां

भोपाल| मध्य प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार गुरूवार को होने जा रहा है| सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा| इधर शपथ से पहले ही संभावित मंत्रियों को लेकर बधाई सन्देश शुरू हो गए हैं| सोशल मीडिया पर बधाइयां दी जा रही है| पूर्व मंत्री और टीकमगढ़ के जतारा सीट से भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक को भी मंत्री पद मिलने से पहले उनके समर्थकों ने बधाई देना शुरू कर दिया है| पूर्व मंत्री का एक फोटो सोशल मीडिया में लगातार वायरल भी हो रहा है|

बता दें कि पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक लंबे समय तक शिवराज सरकार में राज्य मंत्री के पद पर तैनात रहे| इसके अलावा शिवराज के काफी करीबी भी बताये जाते हैं| ऐसे में भले ही अभी तक मंत्रिमंडल का गठन ना हुआ हो पर उनके समर्थकों को उम्मीद है कि हरिशंकर खटीक को निश्चित रूप से मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा| हालांकि इस मंत्रिमंडल की दौड़ में हरिशंकर खटीक सहित कई अन्य भी शामिल है| जिनके समर्थक अतिउत्साहित होकर सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे है| इसी तरह ग्वालियर में भी पूर्व मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के पोस्टर लगाए गए हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews