शिवराज के viral audio पर कांग्रेस का हमला,कहा-“बीजेपी की साजिश का पर्दाफाश,खरीद-फरोख्त से बनाई सरकार”

शिवराज के viral audio पर कांग्रेस का हमला,कहा-“बीजेपी की साजिश का पर्दाफाश,खरीद-फरोख्त से बनाई सरकार”

भोपाल

कांग्रेस (congress) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) के वायरल ऑडियो (viral audio) पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी (bjp) ने साजिश कर कमलनाथ (kamalnath) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिराई है। आज भोपाल (bhopal) में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (pcc) में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (ajay singh) ने कहा कि सारा घटनाक्रम साबित करता है कि बीजेपी ने बाकायदा पूरा षड्यंत्र कर कांग्रेस की सरकार को गिराया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कथित वायरल ऑडियो को लेकर वो पत्रकारों से बात कर रहे थे।

अजय सिंह ने कहा कि शिवराज के वायरल ऑडियो (shivraj viral audio) से साफ होता है कि केंद्र सरकार के आदेश पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराई गई। इससे पहले ये बात कैलाश विजयवर्गीय और गोपाल भार्गव भी कह चुके हैं। उन्होने कहा कि केंद्र की मदद से प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाने की जोड़तोड़ में लगी थी और इसी कारण प्रदेश में कोरोना (corona) का प्रकोप इतना बढ़ गया। अजय  सिंह ने कहा कि देश में पहला कोरोना का पॉजिटिव केस 30 जनवरी को सामने आया था। 20 मार्च को सरकार गिरती है, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगता है। 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान शपथ लेते हैं और उसके बाद देश में लॉकडाउन (lockdown) लग जाता है। उन्होने आरोप लगाया कि पीएम मोदी (pm modi) को देश की जनता की परवाह नहीं थी और उन्हें केवल ट्रम्प को अपनी ताकत दिखानी थी। अजय सिंह ने कहा कि राजस्थान (rajasthan) के मुख्यमंत्री को भी अंदेशा है कि उनके विधायकों को तोड़ा जा रहा है, हम सबने गुजरात (gujrat) में भी देखा कि वहां क्या हुआ। केवल कुछ राज्यसभा सीट के ऐसा किया जा रहा है। शिवराज के अलावा इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय  (kailash vijayvargiya) और गोपाल भार्गव (gopal bhargava) ने भी कहा था कि जब ऊपर से इशारा होगा तब सरकार गिरा दी जायेगी। बीजेपी को आम जनता और वोट की परवाह नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि वे खरीद फरोख्त (horse trading) कर सरकार गिरा देंगे। मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने कई बार कहा था सरकार को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी। अगर ऐसा ही चलता रहा तो चुनाव की जरुरत क्या है।

बता दें कि मंगलवार को शिवराज सरकार का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद प्रदेश (madhya pradesh) की राजनीति (politics) में फिर भूचाल आ गया है। इस ऑडियो में शिवराज सिंह चौहान इंदौर (indore) दौरे पर हैं जहाँ वो रेसिडेंसी कोठी में सांवेर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज़ में कहा जा रहा हैं कि कमलनाथ सरकार गिराने का फरमान बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया था। वहीं कार्यकर्ताओं को ये भी कहा जा रहा है कि आप बताओ ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya scindia) और तुलसी सिलावट (Tulsi silawat) के बिना सरकार गिर सकती थी क्या? वहीं इंदौर में अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि तुलसी सिलावट यदि विधायक नहीं तो हम मुख्यमंत्री रहेंगे क्या? भाजपा की सरकार बचेगी क्या? उन्होंने जनता से अपील की थी कि वो तुलसी सिलावट को चुनाव में जिताये। इसी वायरल ऑडियो को लेकर कांग्रेस ने आज भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी को जमकर घेरा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews