उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, शिवराज के साले को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, शिवराज के साले को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (Byelection) से पहले कांग्रेस (Congress) ने बड़ा दांव खेला है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के साले संजय मसानी (Sanjay Masani) को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है| मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वरिष्ठ नेता संजय सिंह मसानी को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मसानी को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद के साथ ही प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव प्रचार प्रसार के लिए प्रादेशिक समन्वयक/ प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

शिवराज पर लगाए थे आरोप, कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ा
संजय सिंह मसानी मुख्यमंत्री शिवराज के साले हैं| 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले ही मसानी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। उन्होंने अपने जीजा शिवराज सिंह की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कांग्रेस ने उन्होंने बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन वो जीत नहीं पाए|

फिल्मो में कर चुके हैं काम
सियासत के अलावा बॉलीवुड से भी उनका गहरा नाता रहा है। मध्य प्रदेश में शूट हुई कई फिल्मों में वो नजर आ चुके हैं। महेश्वर में पैडमैन फिल्म की शूटिंग हुई थी। उस फिल्म में संजय सिंह मसानी ने अक्षय कुमार के साले का किरदार निभाया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews