भरी सभा में शिवराज के मंत्री से भिड़ गए कांग्रेस नेता, वीडियो वायरल

भरी सभा में शिवराज के मंत्री से भिड़ गए कांग्रेस नेता, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (Byelection) की तारीखों के एलान से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है| नेता अब जनता के बीच पहुंचकर नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं| कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार में मंत्री बने हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dang) सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार सभाएं कर रहे हैं| ऐसी ही एक सभा में हरदीप सिंह डंग और एक कांग्रेसी नेता के बीच जमकर बहस हो गई| इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

दरअसल, वायरल वीडियो सीतामऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा का है| यहां केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग बुधवार को लोगों के बीच पहुंचकर सम्बोधित कर रहे थे| इस दौरान वहाँ मौजूद युवक कांग्रेस के कर्मवीर सिंह भाटी से उनकी बहस हो गई| इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता ने झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उनसे माइक छीन कर बोलने लगे| मामला बिगड़ता देख किसी तरह से मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कांग्रेस नेता को मौके से हटाया| इसके बाद मंत्री जी भी वहाँ से निकल गए|

कांग्रेस नेता का आरोप है कि मंत्री जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं| झूठ पर झूठ बोल रहे हैं| इस विषय में उनसे सवाल करना चाहता था| लेकिन मुझे रोका गया| मंत्रीजी जनता को धर्म के नाम पर बरगला रहे थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews