लॉकडाउन में संघ की बैठक पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उठाये सवाल

लॉकडाउन में संघ की बैठक पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उठाये सवाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagvat) का भोपाल दौरा चर्चा में है| यहां वे संघ कार्यालय समिधा में रुकेंगे। वे 9 अगस्त को भोपाल के ठेंगड़ी भवन में महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। संघ की यह बैठक लॉकडाउन (Lockdown) के समय होने जा रही है| जिसको लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Arif Masood) ने सवाल उठाये हैं|

यह बड़ी अजीब बात है कि बैठक लेने के लिए लॉकडाउन नहीं है, और आम जनता के लिए लॉकडाउन है, कोरोना है| मैं शुरू दिन से यह बात कहता आ रहा हु कि तमाम प्रदेश के अंदर महामारी की हालत है, लेकिन सरकार और आरएसएस के लोग चुनाव लड़ने, चुनाव जीतने और सत्ता पाने का काम कर रही है| कोरोना से सही तरीके से निपटने की तैयारी सरकार ने नहीं की है|

उन्होंने कहा यह अफ़सोस वाली बात है कि संघ की दो दिन बैठक भोपाल में होगी| लॉकडाउन में यह बैठक होगी, ऐसा होना नहीं चाहिए, लेकिन अब इनकी चल रही है, इन्ही के नियम है, इन्ही के बनाये हुए कायदे हैं| जैसा चाह रह हैं वैसे सरकार चला रहे हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews