
Bhopal Assembly PHE Officer Lokayukta Inquiry : मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे का पूछा गया सवाल चर्चा में आ गया, कांग्रेस विधायक पाँसे ने लिखित में सवाल पूछा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं तृतीय श्रेणी के 18 अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध लोकायुक्त कार्यालय में प्रकरण पंजीबद्ध है। पिछले साल सालों से यह जांच जारी है और अभी भी जांच लोकायुक्त कार्यालय पूरी नहीं कर पाया है। आखिर इसकी क्या वजह है।
यह मिला लिखित जवाब
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। पांसे ने पूछा था कि छह से सात वर्ष पूर्व पीएचई के किन किन अधिकारियों के विरुद्ध लोकायुक्त जांच चल रही है और जिनकी जांच चल रही है उनमें से वे बॉयोलाजिस्ट जो पांच वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो गये है लोकायुक्त जांच में सह अभियोगी भी है उनके विरुद्ध जांच अभी किस स्तर पर विचारधीन है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 18 प्रकरण पीएचई के विभिन्न अधिकारियों के विरुद्ध लोकायुक्त में पंजीबद्ध है। कार्यपालन यंत्री आरबी राय के मामले में बॉयोलाजिस्ट का नाम सम्मिलित है। इन सभी मामलों में लोकायुक्त कार्यालय स्तर पर जांच विचाराधीन है।
वीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट ।
